बेगूसराय: भीषण ठंड के मद्देनजर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में पूर्व मेयर संजय कुमार ने बांटा कंबल, लगातार जारी रहेगा कार्य
बेगूसराय- भीषण ठंड के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में पूर्व में संजय कुमार ने कंबल बांटने का काम किया. इस दौरान उन्होंने रतनपुर चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर गरीब लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें कंबल देने का काम किया. इस बाबत पूर्व मेयर ने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इसी के मद्देनजर कंबल वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार चलेगा.