बेगूसराय: समस्तीपुर में रेल मंडल के संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, रखी मांग
बेगूसराय- समस्तीपुर रेल मंडल के संसदीय समिति की बैठक में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री सह बेगूसराय सासंद गिरिराज सिंह की ओर बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा शामिल हुए. उन्होंने बैठक मे प्रस्ताव रखा कि सहरसा वाया सलौना समस्तीपुर पाटलीपुत्र के लिए नई इन्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजा जाय और जल्द से जल्द इस रुट पर पटना के लिए ट्रेन चलवाई जाय.