बेगूसराय: बेगूसराय के पंसल्ला की 01 गाड़ी नेपाल देश के 01 नदी में गिरी, आपदा प्रभारी ने दी जानकारी
बेगूसराय- महिंद्रा का मैक्स पिकअप बोलेरो नेपाल देश के एक नदी में गिर गयी. इस बात की सूचना नेपाल एम्बेसी ने जिला आपदा प्रभारी निशांत कुमार को टेलीफोनिक दी है. साथ ही गाड़ी की डिटेल भेजी है. यह गाड़ी लाखो ओपी क्षेत्र के भैरबार पंसल्ला निवासी बिंदु देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है. इनके पति का नाम पंकज यादव है. इस संबंध में जिला आपदा प्रभारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही परिवार को ट्रेस की जा रही है.