बेगूसराय: कालीस्थान समेत शहर के चौक-चौराहों पर मेयर पिंकी देवी के आदेश पर हुआ अलाव की व्यवस्था, लोगों में खुशी
बेगूसराय- कालीस्थान चौक समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मेयर पिंकी देवी के आदेश पर बढ़ते ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई. इस वजह से लोगों में खुशी का वातावरण है. इस बाबत मेयर पिंकी देवी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बेगूसराय में भीषण ठंड का प्रकोप है. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है. ऐसे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कालीस्थान चौक, ट्रैफिक चौक पर अलाव जी व्यवस्था हुई.