भोगांव: बिछवां स्थिति भोले बाबा के रामकुटीर आश्रम पर रोज की तरह ग्यारहवें दिन भी पुलिस ने अनुयायियों को लौटाया वापस
शुक्रवार को ग्यारहवें दिन दोपहर तीन बजे के लगभग आगरा से बाबा के अनुयाई किशनलाल भारती अपने परिवार के साथ बिछवां आश्रम जाने के लिए पहुंचे। तो वहां बैरियर पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने काफी आरजू मिन्नत की पर पुलिस ने उनकी एक न सुनी और बैरियर से ही वापस कर दिया।