भोगांव: एलाऊ के भांवत पुल के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने ऑटो को फूंकने का किया प्रयास
बीती देर सांय एलाऊ के भांवत पुल के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद अक्रोशित भीड़ ने ऑटो को फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को भीड़ से बचाया। बचाव में आई चौकी पुलिस से आक्रोशित भीड़ ने जमकर अभद्रता की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।