जिलाधिकारी ने मुस्करा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कटे मार्ग पर तत्काल पुलिया निर्माण के दिए निर्देश
मुस्करा (हमीरपुर)। जनपद हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी हमीरपुर ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ शिवनी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से बाढ़ से प्रभावित हुई किसानों की फसलों और क्षतिग्रस्त हुए मकानों का स्थिति परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए और नुकसान का निष्पक्ष आकलन किया जाए।
बाढ़ के पानी से सड़क कट जाने की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देशित किया कि कटे हुए रोड पर तय समय-सीमा के भीतर पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
निरीक्षण के समय SDM मौदहा, नायब तहसीलदार मुस्करा, खंड विकास अधिकारी (BDO) मुस्करा, थानाध्यक्ष मुस्करा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देववचन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार पटेल तथा सचिव श्यामसुंदर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय कर्मचारी पंचायत सहायक मनीष कुमार, उचित दर विक्रेता रोशनी देवी एवं बाढ़ से प्रभावित विभिन्न डेरों के निवासी भी उपस्थित रहे।