तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौ**त
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज चौराहे पर दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौ**त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ**तक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Basti, Basti | Nov 22, 2026