Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
bashishthkumarpandey
सांसद जगदम्बिका पाल के सख्त तेवर
Basti, Basti
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, बस्ती से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील.....
Basti, Basti | Nov 22, 2026
सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लखनऊ रवाना हुए चौधरी बृजेश पटेल, आज थामेंगे राजनीतिक दल का दामन.......
Basti, Basti | Nov 22, 2026
सोनुपार के पास लगा लंबा जाम
Basti, Basti | Nov 21, 2026
डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा बस्ती: अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत चलाए जा रहे 21 व 22 नवम्बर 2026 को विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विधानसभा क्षेत्र 310-बस्ती सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित बीएलओ से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मरहा गोटवा स्थित बूथ संख्या 371 एवं 372 का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय महरीपुर स्थित बूथ संख्या 381, 382 एवं 383 तथा प्राथमिक विद्यालय कोठवा भरतपुर स्थित बूथ संख्या 391 एवं 392 पर पहुंचकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम एवं विवरण में संशोधन तथा फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने तथा मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया पूरी तत्परता से सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने, आवेदन भरने में सहयोग प्रदान करने तथा अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
Basti, Basti | Nov 21, 2026
*व्यापारी राजीव पांडेय का अपहरण कर हत्या का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,*पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा* *बस्ती।* जमीन की खरीद-फरोख्त में तय हुए 18 लाख रुपये कमीशन के विवाद में एक व्यापारी की जान पर बन आई थी। 18 लाख रुपये न देने पड़ें, इसके लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई। व्यापारी को पैसा देने के बहाने बुलाया गया, कार में जबरन बैठाकर अपहरण किया गया, रास्ते भर बेरहमी से पीटा गया और मरा समझकर चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। बस्ती पुलिस ने इस सनसनीखेज व हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को बहुत ही कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया। मामला 19 नवंबर की शाम करीब 7 बजे का है। कंपनी बाग में कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के व्यापारी राजीव पांडेय (50) पुत्र राम मनोहर पांडेय, निवासी भैसहिया, थाना कोतवाली का रानीपुर निवासी राना नागेश प्रताप सिंह को ओम मिश्रा से जमीन के सौदे में 18 लाख रुपये कमीशन को लेकर विवाद चल रहा था। यह पैसा ओम मिश्रा को नागेश प्रताप सिंह को देना था। बताया जा रहा है कि पैसा न देना पड़े, इसके लिए आरोपी ने पूर्व नियोजित योजना बनाई। उसने पहले दिन में प्रभा इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जाकर एक लाख रुपये देकर व्यापारी का विश्वास जीता और कहा कि शाम 7 बजे तक बाकी 17 लाख रुपये दे देगा। शाम को उसने अपने मोबाइल नंबर 7054462212 से व्यापारी के मोबाइल नंबर 7007110257 पर कॉल करके बताया कि आप पकौड़ी चौराहे पर चले आइए, मैं यहीं पैसा लेकर आपका इंतजार कर रहा हूं। और यह पैसा ले जाकर राना नागेश प्रताप सिंह को दे दीजिएगा ताकि हमारा और उनके हिसाब खत्म हो जाए और जब वह ओम मिश्रा से पकौड़ी चौराहे पर मिले तो उसने कहा कि आप नागेश को फोन कर बता दीजिए कि पैसा मिल गया है जिस पर राजीव पांडे ने विश्वास कर नागेश जी को फोन कर बताया कि हमें पैसा मिल गया विश्वास में आकर राजीव पांडे को आरोपी ने पैसा देने के बहाने उन्हें अपनी बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन बैठा लिया। कार में योजना के तहत पहले से ही उसके 4 साथी बैठे थे। पकौड़ी चौराहे से अपहरण कर आरोपियों ने व्यापारी को अमहट पुल होते हुए बांसी रोड पर रुधौली की तरफ ले गए। रास्ते में ओम मिश्रा तथा उसके चारों साथियों ने मिलकर राजीव पांडेय को बुरी तरह मारा-पीटा और मरणासन्न कर दिया। जब वह बेहोश हो गए तो आरोपियों ने उन्हें मरा समझकर चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया। जाते-जाते उनकी अंगूठी, चेन व पैसे भी छीन लिए। राहगीर की सूचना पर पुलिस चौकी विशुनपुरा, थाना रुधौली की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता से घायल व्यापारी को सीएचसी रुधौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की 3 टीमें गठित कीं। टीमों ने दिन-रात मेहनत कर मात्र 2 दिन के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल की। 21 नवंबर को दोपहर 1.10 बजे फुटहिया मोड़, थाना नगर से मुख्य आरोपी ओम मिश्रा (24) पुत्र चंद्रमणि मिश्रा उर्फ मणि मिश्रा, निवासी रानीपुर, थाना नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार, चेचिस नंबर MA3ZFDFSKTK608595 भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 521/2026 धारा 140(2) बीएनएस, धारा 311, 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। *फरार चल रहे 4 आरोपी जिनकी तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगी हैं - *1. अभिषेक उर्फ मुन्ना लाल पुत्र रामबुझारथ, निवासी टोला भंडारे, मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर* *2. रितेश यादव पुत्र शिवानंद, निवासी नरकटहा, थाना पनियरा, जनपद महाराजगंज* *3. सुधांशु यादव* *4. मुन्ना प्रजापति* इस पूरे मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। घटना के बाद से ही कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी के साथ मिलकर लगातार दबिश दी और बहुत कम समय में मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिस तेजी और सूझबूझ से काम किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी ने भी गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम की सराहना की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह, उ0नि0 रतिश चंचल चौकी प्रभारी सिविल लाइन, उ0नि0 अमित कुमार चौकी प्रभारी बड़ेबन, हे0का0 शैलेश शर्मा, का0 राजू यादव, का0 देवेन्द्र गुप्ता, का0 चन्दन यादव, का0 कुंज बिहारी, का0 अभिषेक कुमार, म0का0 खुशबु पांडेय शामिल रहे। फिलहाल व्यापारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही बाकी चारों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेगी। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 21, 2026
*बस्ती व्यापारी राजीव पांडेय का अपहरण कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार,* पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा*
Basti, Basti | Nov 21, 2026
बस्ती: चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 26 नवंबर को महारैली, रितेश कुमार ने बस्तीवासियों से की एकजुट होने की अपील....... #trendingnow #facebookpost #everyonefollowers #nonfollowers #ChandrashekharAzad
Basti, Basti | Nov 21, 2026
#सिद्धार्थनगर :CHC बढ़नी में कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा के समर्थक के साथ धक्का मुक्की,वीडियो वायरल…सांसद जगदम्बिका पाल रहे मौजूद #Siddharthnagar #Dumariyaganj
Basti, Basti | Nov 21, 2026