कांके: हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अपने पति पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कल्पना सोरेन करीब आधे घंटे ईडी कार्यालय में रहीं। बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड खत्म हो रही है।