मौसम की मार, बच्चे बीमार!
हल्द्वानी में बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु रखोलिया के अनुसार इन दिनों बच्चों में टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चे घर से अपना पानी लेकर निकलें, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें। साथ ही तेज धूप में खेलने से परहेज करें। यदि बच्चे को बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
#Haldwani #HealthAlert #Typhoid #Diarrhea #Hepatitis #ChildHealth #WeatherUpdate #DoctorAdvice #UttarakhandNews #HealthNews #STHHospital #HaldwaniExpress #HindiNews #BreakingNews #NewsReel