नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन की अहम अपील
जनपद नैनीताल में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आगंतुकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग से बचें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करें। देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना भी हर पर्यटक की जिम्मेदारी है।
#Nainital #TouristAlert #TrafficRules #UttarakhandTourism #NainitalNews #DMNainital #TravelResponsibly #Devbhoomi #UttarakhandNews #BreakingNews #HaldwaniExpress