भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा दिवस के उपलक्ष्य में नग्गर के स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया हाइक का आयोजन
Kullu Times
नग्गर मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा दिवस के उपलक्ष्य में नग्गर के स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा कृष्ण मंदिर में एक विशेष हाइक का आयोजन किया गया।
इस हाइक में कुल 17 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाइक का नेतृत्व देव भूमि रोवर ओपन ग्रुप के रोवर स्काउट लीडर श्री हिम्मत सिंह ठाकुर ने किया।
हाइक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने कृष्ण मंदिर में पहुंचकर भजन-कीर्तन किया तथा आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता महोदय द्वारा प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सेवा और स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा देना रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्काउटिंग के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहने का संकल्प लिया।
देव भूमि रोवर ओपन ग्रुप, नग्गर
जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026