इस बार पटाखों पर भी पड़ी महंगाई की मार
दिवाली के अवसर पर 50 प्रतिशत महंगे मिल रहे पटाखे
ढालपुर में सजी विभिन्न तरह के पटाखों की दुकान
Kullu Times
रथ मैदान में पटाखे के व्यापारी जीत कपूर का कहना है कि फिलहाल लोग पटाखे की खरीदारी के लिए काफी कम आ रहे हैं। स्टॉल में तरह-तरह के पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। बीते साल के मुकाबले कई नई वैरायटी के पटाखे भी इस साल बाजार में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि लोग रविवार को भी पटाखे की जमकर खरीदारी करेंगे।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026