Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
kullutimes
महादेव भूमि गौ सेवा सदन लंका बेकर में आज संस्था के अध्यक्ष नवनीत सूद, सचिव सचिन सूद कोषाध्यक्ष पवन पुरी आदि ने साथ मिलकर गौशाला में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस व मिठाई आदि देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी । Kullu Times
Kullu, Kullu
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
रथ मैदान में पटाखे का स्टॉल लगाने वाले दुकानदार सुरेश का कहना है कि अबकी बार उन्हें होलसेल में पटाखे भी काफी महंगे मिले हैं जो बीते साल के मुकाबले 50% अधिक दामों पर खरीदे गए हैं। इस साल पटाखों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। ग्राहकों का अभी पटाखे की ओर कोई रुझान नहीं दिख रहा है। लेकिन अभी दिवाली को दो दिन बचे हुए हैं तो ऐसे में रविवार को भी लोग पटाखे खरीदने के लिए आते हैं।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा दिवस के उपलक्ष्य में नग्गर के स्काउट्स एवं गाइड्स ने किया हाइक का आयोजन Kullu Times नग्गर मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झंडा दिवस के उपलक्ष्य में नग्गर के स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा कृष्ण मंदिर में एक विशेष हाइक का आयोजन किया गया। इस हाइक में कुल 17 स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाइक का नेतृत्व देव भूमि रोवर ओपन ग्रुप के रोवर स्काउट लीडर श्री हिम्मत सिंह ठाकुर ने किया। हाइक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने कृष्ण मंदिर में पहुंचकर भजन-कीर्तन किया तथा आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता महोदय द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सेवा और स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा देना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्काउटिंग के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहने का संकल्प लिया। देव भूमि रोवर ओपन ग्रुप, नग्गर जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
इस बार पटाखों पर भी पड़ी महंगाई की मार दिवाली के अवसर पर 50 प्रतिशत महंगे मिल रहे पटाखे Kullu Times ढालपुर में पटाखा व्यापारी विराट ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दामों में 50% बढ़ोतरी हुई है। लोगों का रुझान फिलहाल कम नजर आ रहा है।।लेकिन उन्हें उम्मीद है कि लोग दिवाली के लिए पटाखे की भी खरीदारी करेंगे। ताकि सभी व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा चल सके और वह भी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मना सके।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
तंबाकू मुक्त युवा अभियान को प्रभावी रूप से लागू करें : डॉ. अमित शर्मा Kullu Times तंबाकू मुक्त युवा अभियान-4 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला में अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। यह अभियान प्रदेशभर में 4 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। जिला कुल्लू में इसका शुभारंभ 9 नवम्बर को उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षण संस्थानों और गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है। इसके तहत जनजागरूकता गतिविधियों, शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने, तंबाकू मुक्त गांवों को प्रोत्साहित करने तथा कोटपा अधिनियम, 2003 और पीईसीए, 2019 के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई जाएगी। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को स्कूलों, महाविद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा। साथ ही नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सुरेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
इस बार पटाखों पर भी पड़ी महंगाई की मार दिवाली के अवसर पर 50 प्रतिशत महंगे मिल रहे पटाखे ढालपुर में सजी विभिन्न तरह के पटाखों की दुकान Kullu Times रथ मैदान में पटाखे के व्यापारी जीत कपूर का कहना है कि फिलहाल लोग पटाखे की खरीदारी के लिए काफी कम आ रहे हैं। स्टॉल में तरह-तरह के पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। बीते साल के मुकाबले कई नई वैरायटी के पटाखे भी इस साल बाजार में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि लोग रविवार को भी पटाखे की जमकर खरीदारी करेंगे।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
पार्वती घाटी के आराध्य देवों के देव मंगलेश्वर महादेव अपने लाव लश्कर के साथ भुन्तर संगम स्नान के लिए रवाना । कुछ ही देर में करेगे शाही स्नान। Kullu Times
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
विधायक हो तो ऐसा हो! महिला मंडल निरथ की महिला ने की विधायक लोकेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना निरथ। महिला मंडल निरथ की एक महिला ने आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे और जनता की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखे। महिला ने विधायक की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकेंद्र कुमार क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सड़कों से लेकर विधानसभा तक प्रमुखता से उठाते हैं। जनता के सामने रखे गए वादों और संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक महिलाओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से उठाते हैं। दिन-रात मेहनत कर परिवार और समाज को संभालने वाली महिलाओं के हितों की आवाज विधानसभा में बुलंद करने के साथ-साथ दूध उत्पादक महिलाओं को उनके दूध का उचित मूल्य दिलाने के मुद्दे पर भी लगातार प्रयासरत हैं। महिला के अनुसार, जनता के बीच रहना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026
सबके आगे झुककर सम्मान देने वाले ऐसे विधायक बहुत कम मिलते हैं। ऐसा बेटा, ऐसा जनप्रतिनिधि हर क्षेत्र को मिले, जो पद से नहीं बल्कि अपने संस्कारों, सादगी और व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाए। #viralvideoシ #highlight #tranding #outersaraj #lokenderkumarmla #kullumanali
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026