कुंडा: महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में सरकारी जमीन पर दबंग द्वारा जबरन निर्माण, लेखपाल ने काम रुकवाया
महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में एक दबंग व्यक्ति सरकारी जमीन पर जबरन निर्माण कर रहा है। बुधवार शाम 4 बजे लेखपाल ने पहुंचकर नाप जोख किया और काम बंद करवा दिया।इसके पूर्व भी कई बार लेखपाल ने कब्जा रोकने की कोशिश की, लेकिन दबंग पर कोई असर नहीं हो रहा है। लेखपाल के गांव से जाने के बाद फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है।