कुंडा: धनगढ़ गांव की छात्रा को पीरानगर के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने से नाराज परिजनों ने संग्रामगढ थाने में दिया धऱना
धनगढ़ गांव की एक छात्रा 24 मार्च 2025 को लापता हो गयी थी। मामले में परिजनों पीरानगर के अनूप मिश्रा पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिससे नाराज परिजनों ने शनिवार शाम 5:00 बजे तक संग्रामगढ थाने में बेटी की बरामादगी को लेकर धरना प्रदर्शन किया।