कुंडा: कुंडा इलाके के मौली गांव के पास लूट के इरादे से बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को मारा चाकू, घायल
कुंडा इलाके के मौली गांव के पास लूट के इरादे से ई रिक्शा चालक को बदमाशों ने चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया की ब झींगुर का रहने वाला रामचंद्र गौतम ने तहरीर दिया है। जिसमे आरोप लगाया है की उसका 35 वर्षीय बेटा ई रिक्शा चलाता है, वह मंगलवार रात मौली चौराहे पर खड़ा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे चाकू मारा था।