कुंडा: क्षेत्राधिकारी ने कुंडा थाने में जनसुनवाई की, थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता ने सोमवार दोपहर 2 बजे तक कुंडा थाने में जनसुनवाई किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया।