पेंशनर संघ की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा
जोगिंद्रनगर/शिव कुमार।
हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई जोगिंद्रनगर-चौंतड़ा खंड की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ 95 से 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले पेंशनरों के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने तथा अस्पतालों में उपचार करवाने के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को लंबे समय तक कतारों में खड़ा होने से राहत देने के लिए संबंधित विभागों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
वक्ताओं ने जोगिंद्रनगर बाजार में लावारिस कुत्तों और बैलों की समस्या के साथ-साथ आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी चिंता जताई। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की।
बैठक में क्षेत्रीय सहसुविधा केंद्र (RCFC) के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार का आयुष मंत्रालय जोगिंद्रनगर से RCFC के स्थानांतरण के निर्णय को रद्द करेगा।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, इकाई प्रधान नेक राम शास्त्री, भूपेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सरद सिंह ठाकुर, जिला सलाहकार सुभाष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, पूर्व महासचिव बलदेव ठाकुर, नेशनल शिक्षक पुरस्कार विजेता गोपाल चंद शर्मा, रोशन लाल ठाकुर, खंड उपाध्यक्ष दान सिंह ठाकुर सहित भीम सिंह, चरन दास, चंद्र सिंह ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, राम लाल, रघुवीर सिंह, हरदेव सिंह राणा, श्याम सिंह ठाकुर, राजकुमार वालिया, प्रकाश चंद, बेली राम वर्मा, चमेल सिंह, प्रभात सिंह राठौर, मान सिंह वर्मा, संसार चंद, नरेंद्र सिंह ठाकुर, मिलाप ठाकुर, बीरी सिंह ठाकुर, शेर सिंह, कर्ण सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर, मस्त राम, प्यार चंद वर्मा, रत्न चंद ठाकुर, सुक्षम कुमार नाग, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, नारायण सिंह राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।