संघर्ष समिति जल्दी ही दिल्ली आयुष मंत्रालय कूच करेगी : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/ शिव कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मुलाकात करने के लिए जल्दी ही जाएगा और अपनी एक सूत्रीय माँग को पुरजोर तरीके से रखेगा कि यह संस्थान किसी भी कीमत पर जोगिंदर नगर से बाहर नहीं जाएगा l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह के अंदर ही संघर्ष समिति को आयुष मंत्रालय में अपनी बात रखने का समय राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा व कांगड़ा लोकसभा से सांसद राजीव भारद्वाज की मध्यस्तता से समय मिलने वाला है l 11सितम्बर को दोपहर 01:00 बजे संघर्ष समिति ने एक आम सभा बुलाई है इसमें जिस भी संघर्ष के साथी ने किसी भी रूप में संघर्ष समिति के आज तक के सफर में साथ दिया है उन सब के सुझाव भविष्य की रणनीति बारे लिए जाएंगे l संघर्ष समिति ने अब आने वाले समय में जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र को 4-5 जोन में बांटकर लड़ भड़ोल, चौंतड़ा, मच्छयाल, गलू आदि क्षेत्रों में जाकर स्थानीय स्तर पर जनसभाएं करने का प्रस्ताव रखा है जो कि उन क्षेत्रों के संघर्ष समिति के साथ जुड़े जागरूक जोगिंदर नगर वासियों के साथ मिल बैठकर तय की जाएगी l क्रमिक अनशन के 22वें दिन राम चंदर पॉल प्रधान ग्राम पंचायत मझारनू, राकेश कुमार, कालिदास ठाकुर पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत बाता री बिहूँ व सन्नी सिंह ने जिम्मेदारी संभाली l इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, निहाल सिंह गुलेरिया, शेर सिंह ठाकुर, लाभ सिंह, अरुण गुलेरिया, कांशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे l
Jogindarnagar, Mandi | Sep 10, 2026