काराकाट: काराकाट के BRC में बच्चों से उठवाई गईं भारी बोरियां, वीडियो हुआ वायरल
Karakat, Rohtas | Sep 15, 2026 काराकाट प्रखंड के गोड़ारी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने कुछ बच्चे मैजिक वाहन पर भारी सामान की बोरियां लादते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। करवाई की मांग की है।