पटियाली: पटियाली नुमाइश में सट्टा लगाने का वीडियो वायरल, एसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
पटियाली कोतवाली क्षेत्र में लग रही नुमाइश में सट्टा लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें नुमाइश के दौरान लोग पैसे से सट्टा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर प्लेटफार्म एक्स पर शिकायत की गई है। प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई शिकायत के मुताबिक पटियाली कस्बे की नुमाइश में सट्टा होता है जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।