पटियाली: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, मौके पर पहुँची पुलिस
पूरा मामला गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के समीप का है। जहां रहने वाले अवनीश मिश्रा पुत्र रामसेवक मिश्रा के घर में अज्ञात चोर मकान के पीछे आम के पेड़ से छत पर चढ़ आए। छत पर पड़े हुए जाल को तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी में से 165000 के नगदी और जेवराज चोरी कर ली। अवनीश मिश्रा का परिवार नवाबगंज नगरिया गया हुआ था।