पटियाली: ग्राम नगला भूरी से पटियाली थाना पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र ग्राम नगला भूरी से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कल्याण सिंह ने न्यायालय से जारी हुए वारंट के आधार पर न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए वारंटी अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र रामरहीस निवासी ग्राम नगला भूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।