भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी तनय सुल्तानिया ने दिनांक-19.11.2026 (गुरूवार) को प्रखण्ड कार्यालय, डुमरा परिसर स्थित ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयर हाउस के सुरक्षा के लिए निर्धारित मानको और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में तैनात कर्मियों को सजगता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने पर जोर दिया।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India