समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1195,
दिनांक-25.08.2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप
जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालगढ़ टाइप-III में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जलालगढ़ की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान सर्वप्रथम कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवेदन के विभिन्न प्रकार एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके बाद छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्य एवं आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई।
छात्राओं ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, न्यायाधीश सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने की इच्छा व्यक्त की।
नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को उनके रुचि एवं लक्ष्य के अनुरूप संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उनकी तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई और करियर काउंसलिंग की गई।
इसके पश्चात् कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के साथ भी इसी प्रकार संवाद कर उन्हें विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनके भविष्य के लक्ष्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में सभी छात्राओं को अपनी समस्या अथवा कठिनाई के संबंध में लिखित आवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन भी दिया गया। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश प्राचार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जलालगढ़ टाइप-III को दिया गया।
साथ ही, शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार विद्यार्थी सहयोग शिविर के सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।
शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें उनके भविष्य के लक्ष्य के प्रति जागरूक करना एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026