Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
DPROPurnea
श्री शशि रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए।
2 views |
Purnia, Bihar
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1195, दिनांक-25.08.2026, ================== जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालगढ़ टाइप-III में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जलालगढ़ की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सर्वप्रथम कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवेदन के विभिन्न प्रकार एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्य एवं आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। छात्राओं ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, न्यायाधीश सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने की इच्छा व्यक्त की। नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को उनके रुचि एवं लक्ष्य के अनुरूप संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उनकी तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई और करियर काउंसलिंग की गई। इसके पश्चात् कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं के साथ भी इसी प्रकार संवाद कर उन्हें विद्यार्थी सहयोग शिविर एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनके भविष्य के लक्ष्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में सभी छात्राओं को अपनी समस्या अथवा कठिनाई के संबंध में लिखित आवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन भी दिया गया। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश प्राचार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जलालगढ़ टाइप-III को दिया गया। साथ ही, शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार विद्यार्थी सहयोग शिविर के सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें उनके भविष्य के लक्ष्य के प्रति जागरूक करना एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1198 दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:- -------------------------- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनूरुप माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कसबा टाइप-IV में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, कसबा की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायत तथा सुझाव से अवगत कराया गया और विद्यालय में पठन-पाठन एवं सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पदाधिकारी के समक्ष रखी गई तथा आवेदक देकर अवगत भी कराया गया। विद्यार्थियों के आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं,शिकायतों और सुझावों के त्वरित और सम्बद्ध समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी अपनी समस्याएं सीधे सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। साथ ही साथ विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, -------------------------- जनसंपर्क कार्यालय -------------------------- प्रेस विज्ञप्ति 1196, -------------------------- दिनांक 25 अगस्त 2026, ================== जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से० ) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में एस० डी० डिग्री कॉलेज धमदाहा में "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन कराया गया। इस शिविर में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया और उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण भी किया गया। इस विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा छात्र कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। मंगलवार को आयोजित एस०डी०डिग्री काॅलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक एवं महाविद्याल की विभिन्न समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। छात्रों द्वारा बिजली एवं पंखों की समस्या (Infrastructure & Electricity): छात्रों द्वारा वर्ग कक्षों में बिजली की अनवरत आपूर्ति न होने तथा खराब पड़े ceiling fans (पंखों) की मरम्मत और अधिष्ठापन हेतु आवेदन दिया गया। छात्रों द्वारा दिये गये आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज कराया गया, पुस्तकालय संचालन एवं पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग (Library Functioning): विद्यार्थियों ने कॉलेज लाइब्रेरी के नियमित संचालन, नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाने तथा एक साथ अधिक पुस्तकें निर्गत (issue) करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। समस्या एवं प्राप्त शिकायतों से संबंधित आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, तथा कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) की विस्तृत जानकारी देकर छात्रों को लाभान्वित किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी द्वारा विद्युत और पुस्तकालय संबंधी जिन समस्याओं क
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुक को बधाई पत्र एवं आवास की प्रतीकात्मक चाभी हस्तगत कराया गया। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1199, दिनांक:-25 अगस्त 2026, ================== विद्यार्थियों की हर आवाज की सुनवाई:- ----------------------- माननीय मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:-- -------------------------- बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों, एवं सुझावों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह और जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा विभिन्न शिविरों का जायजा लिया गया। इसी क्रम में माननीय मंत्री महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास धमदाहा में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएँ, शिकायते एवं सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी " विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' एवं हेल्पलाईन नं० 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं तथा उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। माननीय मंत्री महोदया द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण विभागीय निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। मौके पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
Madhepura: सिंहेश्वर धाम मंदिर में अंतिम सोमवार पर अफरा-तफरी.. सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा .. श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला बाहर .. #madhepura #singheshwar #purneacentralnews #bolbam
Purnia East, Purnia | Aug 25, 2026
एस आलम, जिला- पूर्णिया का रहने वाला है। पशुपालन पूर्णिया द्वारा बिहार सरकार से 100-5 बकरी प्राप्त हुआ है। बकरी पालन से आलम को बहुत फायदा हुआ तथा सरकार को धन्यवाद् दिया। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026
जीविका दीदी, बुलबुल देवी, पूर्णिया जिला अंतर्गत के० नगर प्रखंड के रहने वाली है। उन्होंने श्री गणेश जीविका सहायता समूह से 40000₹ ऋण लेकर दुकान खोली। जिससे काफी आमदनी हुई तथा काफी खुश है। IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026