समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1199,
दिनांक:-25 अगस्त 2026,
==================
विद्यार्थियों की हर आवाज की सुनवाई:-
-----------------------
माननीय मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:--
--------------------------
बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों, एवं सुझावों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह और जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा विभिन्न शिविरों का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में माननीय मंत्री महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास धमदाहा में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएँ, शिकायते एवं सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी " विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' एवं हेल्पलाईन नं० 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं तथा उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
माननीय मंत्री महोदया द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण विभागीय निर्देशानुसार
निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।
मौके पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026