समाहरणालय पूर्णिया,
-------------------------- जनसंपर्क कार्यालय
--------------------------
प्रेस विज्ञप्ति 1196,
--------------------------
दिनांक 25 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से० )
के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में एस० डी० डिग्री कॉलेज धमदाहा में "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन कराया गया।
इस शिविर में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया और उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण भी किया गया।
इस विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा छात्र कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
मंगलवार को आयोजित एस०डी०डिग्री काॅलेज में विद्यार्थी सहयोग
शिविर में अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक एवं महाविद्याल की विभिन्न समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
छात्रों द्वारा बिजली एवं पंखों की समस्या
(Infrastructure & Electricity):
छात्रों द्वारा वर्ग कक्षों में बिजली की अनवरत आपूर्ति न होने तथा खराब पड़े ceiling fans (पंखों) की मरम्मत और अधिष्ठापन हेतु आवेदन दिया गया।
छात्रों द्वारा दिये गये आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज कराया गया,
पुस्तकालय संचालन एवं पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग (Library Functioning):
विद्यार्थियों ने कॉलेज लाइब्रेरी के नियमित संचालन, नए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाने तथा एक साथ अधिक पुस्तकें निर्गत (issue) करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। समस्या एवं प्राप्त शिकायतों से संबंधित आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, तथा कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) की विस्तृत जानकारी देकर छात्रों को लाभान्वित किया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह नोडल पदाधिकारी द्वारा विद्युत और पुस्तकालय संबंधी जिन समस्याओं क
7 views | Purnia, Bihar | Aug 25, 2026