मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ओरछा के वार्ड क्रमांक 1 में जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर आयोजित
--
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद ओरछा द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित वार्ड क्रमांक 1 में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव, श्री विवेक तोमर, श्री सोनू कड़ा, श्री किशोरी सौर, श्री सतीश केवट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामस्वरूप पटेरिया उपस्थित रहे।
शिविर में वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इसके साथ ही वार्ड की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में जानकारी ली गई। शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करना रहा।
इस अवसर पर श्री रामकृपाल राय, श्री ओमप्रकाश राय, श्री सुरेंद्र दोहरे, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री सुभाष, श्री तुफेस अंसारी, श्री मंसूर अंसारी, श्रीमती मीना राय, उपयंत्री श्री सूरज गर्ग सहित नगर परिषद के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी, वार्ड प्रभारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
#सुशासन_से_जनविश्वास #JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026