एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों एवं ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का किया निरीक्षण
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अशासकीय गुरुकुल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर एवं अशासकीय ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल पृथ्वीपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालयों में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए।
ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की ली जानकारी
एसडीएम सुश्री विनीता जैन ने मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पृथ्वीपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही समूहों को शासन से प्राप्त अनुदान, समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयार किए जा रहे उत्पादों के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने समूहों की गतिविधियों और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की।
#jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026