सेवा संकल्प अभियान के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में आज सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नसीम खान के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि श्री राजेश पटेरिया जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को शीघ्र और सहज रूप से प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नसीम खान ने अपने संबोधन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा उनका लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुँचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास एवं जनसेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम में श्री मंगेश रमपुरया ने जिले में अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, उनके साथ श्री प्रमोद कुशवाहा एवं श्री विवेक तोमर भी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री महेश कुमार अहिरवार ने समस्त गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों एवं सहभागिता का उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, जिला संयोजक तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा जनसेवा के प्रति जागरूक बनाना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे.आर. अहिरवार, प्राध्यापक डॉ.एम एस. विमल, डॉ. आर.के. अहिरवार, डॉ. वीरेंद्र अहिरवार, डॉ. आनंद पांडे, डॉ. अमित कुमार पांडे, डॉ. संतोष रजक, डॉ पुष्पेंद्र कटियार,डॉ प्रदीप अवस्थी,डॉ. नीलम सिंह, डॉ. वीणा गुप्त, डॉ अल्पना सिंह, डॉ. रूपाली गुप्ता, , डॉ. दीप्ति त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र खरे, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. मंगल सिंह,श्री राकेश सौर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अभियान की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
21 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026