मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026: गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने परखी शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली
कलेक्टर ने अधिकारियों से लिया फील्ड निरीक्षण का फीडबैक, व्यवस्थाओं की समीक्षा की
--
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत जिले में प्रशासनिक निगरानी को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अधिकारियों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शासकीय संस्थाओं में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से संबंधित व्यवस्थाओं, छात्रावासों की सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। इन निरीक्षणों के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार की।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत बनियानी, उरदौरा, पपावानी, सुनरई, नैगुवां, नैगुवां भाटा, सकेरा खुर्द, टपरियन हड़ारन, पनिहारी, निवौरा, चंद्रपुरा, सेवरी, वागपुरा, चंद्रपुरा भाटा, धोर्रा, हमीरपुर, सरसोरा, कोटी जंगल एवं मढ़ोरी में अधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संकलित की गई।
ग्राम बनियानी में हुई निरीक्षण कार्यों की समीक्षा
विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण के बाद अधिकारी ग्राम पंचायत बनियानी में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में पहुंचे। यहां कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अधिकारियों से उनके क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्राप्त जानकारी ली और निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं में देखी गई व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
जमीनी स्तर पर सेवाओं की स्थिति जानने पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण और संस्थाओं के निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन का ध्यान केवल योजनाओं के संचालन तक सीमित न रहकर उनके वास्तविक क्रियान्वयन की स्थिति जानने पर भी केंद्रित है। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं, छात्रावासों और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति समझने का माध्यम है। अभियान के जरिए शासकीय सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता पर निगरानी रखते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
#सुशासन_से_जनविश्वास #JansamparkMP #niwari
8 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026