*सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना से आगे बढ़ती बस्तर की नई पीढ़ी! ⚜️*
जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शौंडिक भवन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का बस्तर संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
चार दिवसीय शिविर में बस्तर संभाग के 40 स्काउट-गाइड ने सहभागिता करते हुए अनुशासन, नेतृत्व, सिग्नलिंग, कैंप निर्माण और मार्चपास्ट सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर में 38 विषयों से संबंधित दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। सफल प्रतिभागियों को राज्यपाल के हाथों प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना से समाज को नई दिशा देने वाले सभी स्काउट-गाइड को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#Bastar #ScoutsAndGuides #YouthLeadership #Chhattisgarh #Rashtrapuraskar
Bastar, Chhattisgarh | Nov 29, 2026