*पोषित मां, स्वस्थ शिशु, सशक्त भविष्य! 🤰🌱*
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन बस्तर की महत्वपूर्ण पहल।
नीति आयोग की मंशा के अनुरूप आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में गर्भवती माताओं के बेहतर पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के उद्देश्य से ‘पोषित गर्भ’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती माताओं को लगातार 180 दिनों तक अंडा, पौष्टिक लड्डू, प्रोटीन पाउडर और विटामिन सिरप स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों की निगरानी में प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही माताओं को गर्भावस्था के दौरान उचित खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
मां के बेहतर पोषण से स्वस्थ आने वाली पीढ़ी की मजबूत नींव रखने की पहल।
#HealthyMotherHealthyChild #MaternalHealth #AspirationalBlock #NITIAayog #Bastar