*सेहत की ओर बढ़ते कदम, फिट भारत की ओर बढ़ता बस्तर! 🚴♂️*
फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत 241वीं वाहिनी सीआरपीएफ, सेड़वा द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
साइकिलिंग न केवल फिटनेस का सरल माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है।
आइए, साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं फिट भारत के निर्माण में योगदान दें।
#FitIndiaMovement #SundaysOnCycle #FitIndia #CRPF #Bastar