*व्याख्याता बनने की ओर बढ़े 3,426 अभ्यर्थियों के कदम! 📚*
बस्तर जिले में व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 3,771 अभ्यर्थियों में से 3,426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अभ्यर्थियों की जांच एवं परीक्षा संचालन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#Bastar #LecturerRecruitment #RecruitmentExam #व्याख्याता_भर्ती #जिला_प्रशासन_बस्तर