जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026
*थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता: पम्पिंग सेट चोर गिरोह के सरगना सहित 5 गिरफ्तार, वर्ना कार और पम्पसेट बरामद*
*बस्ती।* पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 28.09.2026 को ग्राम मलौली दूबे में सड़क किनारे खेत से पम्पिंग सेट चोरी की तहरीर पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी छावनी स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 28.09.2026 को समय 20:25 बजे पचवस प्राथमिक विद्यालय के पास से घेराबंदी कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
*1.* लक्की सिंह पुत्र स्व0 शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम पड़ेरिया, थाना छावनी, जनपद बस्ती, उम्र 26 वर्ष (सरगना)
*2.* राकेश कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम नेतवरपट्टी, थाना छावनी, जनपद बस्ती, उम्र 30 वर्ष
*3.* दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम नेतवरपट्टी, थाना छावनी, जनपद बस्ती, उम्र 26 वर्ष
*4.* आयुष सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह निवासी ग्राम नेतवरपट्टी, थाना छावनी, जनपद बस्ती, उम्र 19 वर्ष
*5.* एक बाल अपचारी, निवासी जनपद बस्ती
*बरामदगी का विवरण:*
*1.* एक अदद सफेद हुंडई वर्ना कार नं0 UP32 EQ 4027 (घटना में प्रयुक्त) 2.* एक अदद फील्ड मार्शल पम्पिंग सेट (चोरी का) 3.* 5 अदद मोबाइल फोन
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में ट्रक चलाते हैं और उनके क्लीनर दिन में खेतों में लगे पम्पसेट की रेकी करते हैं। रात में सभी वर्ना कार से आकर पम्पसेट चोरी कर बेच देते हैं। चोरी के पैसे आपस में बांटकर शान-शौकत पर खर्च करते थे। मुंडेरवा व कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया है।
*प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह का सराहनीय कार्य:* थाना छावनी की कमान संभालने के बाद से ही राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। उनकी तेज तर्रार कार्यशैली और मजबूत मुखबिर तंत्र के कारण ही इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश हो सका है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में पुलिस की वाहवाही हो रही है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026