बस्ती: कंपनी बाग स्टेडियम गेट के सामने अवैध होलसेल सब्जी मंडी से रोज लगता है जाम, अधिकारियों के आवास के सामने ही लगता है बाजार
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026।*
शहर के सबसे पॉश और व्यस्त इलाके में गिने जाने वाले *कंपनी बाग सब्जी मंडी, स्टेडियम गेट के सामने* रोज सुबह अवैध रूप से होलसेल सब्जी मंडी लगाई जा रही है। यह मंडी सुबह *7 बजे से 10 बजे तक* सड़क की पटरी से लेकर मुख्य सड़क तक लगती है, जिससे पूरा मार्ग जाम हो जाता है।
आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि ठेले, पिकअप, ऑटो और बोरे सड़क पर ही लगा दिए गए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी-अधिकारी और गांव से शहर आने वाली बड़ी आबादी को रोज इसी जाम का सामना करना पड़ता है। यह रोड शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इसी इलाके में *सभी सरकारी अधिकारियों के आवास हैं*, फिर भी उनके आवास के ठीक सामने यह अवैध मंडी रोज लग रही है।
जबकि शासन द्वारा होलसेल सब्जी मंडी के लिए *पॉलिटेक्निक के पास और स्टेशन रोड पर* सरकारी तौर पर जगह बनाई गई है। कंपनी बाग में पहले केवल फुटकर सब्जी वालों की दुकानें लगती थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे होलसेल मंडी बना दिया गया है।
इससे पहले भी इस संबंध में खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं, लेकिन *न नगर पालिका परिषद बस्ती ने कोई कार्रवाई की, न ही जिलाधिकारी बस्ती द्वारा और न ही विकास प्राधिकरण द्वारा* कोई ठोस कदम उठाया गया।
वहीं स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि *स्टेडियम की बाउंड्री के बगल में अवैध रूप से बनाए गए घर और दुकानदार पैसा लेकर* अपने सामने सड़क की पटरी पर होलसेल व्यापारियों को जगह देते हैं। सवाल यह है कि अगर सड़क और पटरी पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाई जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? किसी हादसे की स्थिति में जवाबदेही किसकी होगी?
फिलहाल जरूरत है कि जिला प्रशासन, नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर इस मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराए, ताकि स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को राहत मिल सके और अधिकृत मंडियों में ही थोक व्यापार सुनिश्चित हो।
MYogiAdityanath
A K Sharma
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026