बाह: पिनाहट रोडवेज बस परिचालकों की दबंगई से यात्री परेशान, अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप लगे, वीडियो हुआ वायरल
पिनाहट-आगरा रोड पर चलने वाली सरकारी बसों के परिचालकों की दबंगई से यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पिनाहट के बिजलीघर बस स्टैंड पर बस हटाने की बात कहने पर परिचालक खुलेआम अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि परिचालक बस संचालन में मनमानी कर रहे हैं और किसी भी तरह की बात कहने पर आरोप-प्रत्या