बाह: चंबल नदी बाह में जलीय जीवों की एक दिवसीय गणना संपन्न हुई
बाह में चंबल नदी में जलीय जीवों की एक दिवसीय गणना का कार्य सुबह से शाम तक पांच टीमों द्वारा संपन्न कराया गया। इस गणना में 903 घड़ियाल, 389 मगरमच्छ और 22 डॉल्फिन देखे गए। वन रेंजर उदय प्रताप सिंह ने वुधवार शाम 8:30 बजे फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि गणना का उद्देश्य जलीय जीवों की संख्या और उनके संरक्षण की स्थिति का आकलन करना है।