बाह: भाऊपुरा गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मासूम घायल
थाना बाह क्षेत्र के भाऊपुरा गांव में बुधवार शाम 5 बजे 3 वर्षीय मासूम मिष्टी, पुत्री राजवीर, तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आ गई, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन व स्थानीय