बाह: हरलालपुरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर से इन्वर्टर बैटरी हुआ चोरी, स्कूल में भी चोरी का किया गया प्रयास
थाना बासौनी के गांव हरलालपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से ताला तोड़ कर चोर इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) जितेंद्र सिंह ने बताया कि बैटरी 1 माह पहले ही स्वास्थ्य फंड से लगाई गई थी। सुबह ड्यूटी पर पहुंचने पर गेट का ताला गायब मिला और अंदर से इनवर्टर बैटरी भी चोरी हो चुकी थी।