कुलपहाड़: कुलपहाड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुलपहाड़ पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में **राजू पुत्र टुंइया, निवासी मोहल्ला मस्तयाना, जैतपुर** तथा **चन्द्रशेखर पुत्र दशरथ खंगार, निवासी ग्राम ननवारा** शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेशी को भेजा ।