बरहट डैम के पास बाइक सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई बाइक; 15 वर्षीय किशोर की मौत
जमुई। जिले के बरहट प्रखंड स्थित बरहट डैम के पास मंगलवार की सुबह बाइक चलाना सीखने के दौरान हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाइक की तेज रफ्तार के कारण किशोर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में किशोर को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के जमनी गांव निवासी अनिल कोड़ा के पुत्र बिट्टू कुमार (15) के रूप में हुई है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Nov 24, 2026