पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रक में मारी टक्कर, क्रेन की मदद से ट्रक ड्राइवर को निकाला गया बाहर
बाईपास थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हालांकि यह घटना कितने बजे हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार हाईवा ने सामने चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इस टक्कर के प्रभाव से आगे चल रहे दो अन्य ट्रक भी आपस में भिड़ गए।