पटना ग्रामीण: पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पटना जंक्शन के पास सुगम यातायात के लिए स्थल का निरीक्षण किया
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त के साथ बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे सुगम यातायात हेतु पटना जंक्शन के पास स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑटो एवं बस संघों के प्रतिनिधियों एवं आम जनता से सुझाव भी लिए गए।