दिनांक – 03.11.2026
नशामुक्ति अभियान के तहत कटिहार जिले के प्रखंडों क्रमशः बारसोई, कदवा, मनसाही, प्राणपुर बरारी, फलका, डंडखोरा, बलरामपुर, हसनगंज कटिहार सदर में जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प ।
जीविका द्वारा जिले के बारसोई, कदवा, मनसाही, प्राणपुर बरारी, फलका, डंडखोरा, बलरामपुर, हसनगंज कटिहार सदर प्रखंड के संकुल स्तरीय संघों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति को जमीनी स्तर पर सफल बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिले के उक्त प्रखंडों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हसनगंज प्रखंड के नारी शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, एवं उक्त सभी प्रखंड के सभी संकुल स्तरीय संघ मे यह कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन जीविका, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर जीविका कर्मियों, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रतिनिधियों तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों को शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, बच्चों की शिक्षा एवं सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
इस अवसर पर जीविका दीदियों को अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने तथा ग्रामीण समुदाय को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar CM Samrat Katihar Police District Administration Katihar District Agriculture Katihar Public Relations Office Katihar JEEVIKA Bihar Jeevika Bihar
Katihar, Bihar | Nov 4, 2026