जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार ने जिला के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*
कटिहार,03 नवंबर 2026 मंगलवार।
*- आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को श्री आशुतोष द्विवेदी जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं श्री परिचय कुमार, पुलिस अधीक्षक, कटिहार के द्वारा जिला के विभिन्न छठ घाटों स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण साफ-सफाई एवं मरम्मती व निर्माण कार्य में प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों पर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए। घाटों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग तथा खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों पर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था रखी जाए। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया।
दोनों पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके तथा
सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की लगातार समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त कटिहार,जिला के पदाधिकारी गण,अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #follower #katihar #chat #chatghat CMO Bihar Samrat Choudhary @topfans #SamratChoudharybihar
Katihar, Bihar | Nov 4, 2026